फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अभियुक्त की रिमांड खारिज, विवेचक को नोटिस

Wed, 10 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रद्धा भारतीय ने अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए विवेचक द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। साथ ही मामले में विवेचक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। ढेबरुआ थाने में 14 अप्रैल को चोरी, छेड़खानी, मारपीट एवं जानमाल की धमकी के मामले का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें विवेचक सब इंस्पेक्टर रामगति ने अभियुक्त उमेश चंद को आठ मई को गिरफ्तार कर लिया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष 12 दिवसीय पुलिस रिमांड के लिए यह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें