सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम को सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रविवार की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका को बिस्कुट खिलाने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डुमरियागंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके मामले में पीड़िता बालिका की माता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर सोमवार को उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। संवाद