सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में किशोरी के परिवार वालों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को जून को घर से बहला फुसलाकर गोंडा जिले के खोड़ारे थाना के बेलभउर गांव निवासी भवन यादव व संजय चौहान भाग ले गए। इस संबंध में किशोरी के भाई ने शनिवार को पथरा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में गोंडा जिले खोड़ारे थाना में केस दर्ज हो गया है। मामले की जांच पुलिस टीम कर रही है। संवाद