सिद्धार्थनगर। नगर के भगतसिंह नगर निवासी एक युवक ने कुछ लोगाें पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। विजय कुमार ने कहा कि है कि वह बृस्पतिवार को निकले थे। इसी बीच जमुआर नाला के पास रोकर गाली दिए और मारपीट करके घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगी है। दुकान के रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद