फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जी बिल भेजने का आरोप, डीएम से की शिकायत

Sat, 14 Sep 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। परसिया विद्युत उपकेंद्र से फर्जी बिल का मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए कस्बा निवासी शिव शक्ति शर्मा ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि 29 अगस्त दोपहर को हमने 206 रुपया बकाया बिजली का बिल जमा कर दिया था। ठीक उसी दिन रात 8:29 बजे फिर से मैसेज आया कि 206 रुपये जमा करिए नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। बुधवार को फिर से 1606 रुपये जमा करने के लिए बिल आ गया था। शुक्रवार को जब परसिया पॉवर हाउस पर जाकर उपभोक्ता ने विरोध किया कि तो एक कर्मचारी ने बताया कि 100 यूनिट ज्यादा का किसी ने बिल बना दिया है। इसके बाद कर्मचारी ने बिल सही किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें