फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बलवा का आरोप गिरफ्तार गया, जेल

Sat, 11 May 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा। एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में चली गोली, मारपीट व पथराव की घटना में नामजद एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गोल्हौरा थाने की पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपित नीलेश उर्फ बृजेश को बिशुनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि उक्त केस से संबंधित 15 नामजद आरोपितों में से बीते सोमवार को ही पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर न्यायालय व वहां से जेल भेज दिया था। तभी से शेष की तलाश कर ही रही थी कि उसके हत्थे उक्त नीलेश चढ़ ही गया। नीलेश को उपनिरीक्षक रणविजय सिंह व मुख्य आरक्षी कमलेश यादव ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि घटना के अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें