फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुष्कर्म का आरोपी पर धमकी देने का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है मामला
विज्ञापन

बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि दुष्कर्म का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और धमकी दे रहा है। पुलिस उसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन दूसरे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी अब तक पुलिस नहीं कर रही है। उसका यह भी आरोप है कि प्रभावशाली आरोपी खुलेआम गांव में घूमकर मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि 10 फरवरी को वह कार से घर पहुंचा और परिवार को जान से मारने व गांव से भगा देने की धमकी भी दी है, जिससे परिवार के लोग डरे हुए हैं। महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में कोतवाल मृत्युंजय पाठक का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज है। मामले की जांच चल रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें