शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के जोखवलिया गांव में पक्की दीवाल को लोहे के सरिया व सबल गिरने का एक मामला प्रकाश में आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा यह वीडियो दो दिन पहले का है। पीड़ित ने इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के जोखवलिया गांव में एक जमीन पर मकान निर्माण हो रहा था। मकान पर कुछ लोग पहुंचकर निर्माण हुए पक्की दीवाल को लोहे के सरिया व लोहे सबल से गिराने लगें। उसी दौरान किसी ने इस मामले का वीडियो बना लिया। और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो रही है। पीडि़त की ओर से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर यह मामला हुआ है। मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष के विरुद्ध एक सप्ताह पहले शांतिभंग में पाबंद किया गया था। दोनों पक्ष को हिदायत दी गईं थी कि जब तक राजस्व विभाग की तरफ जमीन का फैसला नहीं हो जाता तबतक निमार्ण कोई नहीं करेगा। संवाद