अलग-अलग गांवों के दो पक्षों में हुई मारपीट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरुआ पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों के दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आरोपी को बलवा व हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र के डढ़उल निवासी साधूशरण चौधरी की तहरीर के आधार पर मारपीट के मामले में ढेबरुआ पुलिस ने पांच नामजद व 10 से अधिक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी ताबिश फैजान निवासी बैरिहवा जब्बार थाना ढेबरुआ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसी मामले में मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल व्यक्ति के चचेरे भाई की तरफ से मिले तहरीर के मुताबिक सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अबतक तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। शेष की तलाश की जा रही है। संवाद