फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के मनिकौरा गांव के समीप सिंचाई के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर के चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि 21 सितंबर को मनिकौरा गांव के बाहर ट्यूबल के लिए लगाया गया बिजली ट्रांसफार्मर से प्लेट सहित कुछ अन्य सामान चोर उठा ले गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को दिन में मुखबिर की सूचना पर मनिकौरा गांव के सामने 74 अदद ट्रांसफार्मर प्लेट के साथ डोलई सहानी ग्राम लोटनडीह, थाना लोटन, जिला सिद्धार्थनगर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी प्राथमिकी दर्ज है। संवाद