बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चकईजोत गांव के टोला कचनियां निवासी राम किशोर पुत्र हीरा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि बेटे का बीएससी नर्सिंग में एडमिशन करने के लिए चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को एक लाख 18 हजार रुपये दिया था। दो माह हो गया लेकिन प्रवेश नहीं हो सका। मांगने पर एक लाख तो दे दिया लेकिन बाकी नहीं दे रहे हैं। उसने स्थानीय पुलिस पर उसकी सुनवाई नहीं करने एवं उलटे उसका ही उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसने एसपी से जांच कर न्याय की मांग की है।