फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क से नहीं हटा बिजली का पोल, हादसे की आशंका

विज्ञापन
लोटन बाजार से सोहांस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद सड़क के बीच में आया बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सड़क से नहीं हटा बिजली का पोल, हादसे की आशंका
विज्ञापन

लोटन। विकास क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहले से लगे बिजली के पोल हटाए नही गए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
बिजली के पोल लोटन-सोहांस मार्ग से कल्पनाथ सिंह कॉलेज जाने वाली सड़क के अंदर आ गए हैं। इस मार्ग पर अगर वाहन ध्यान से न चलाया जाए तो लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। सड़क का चौड़ीकरण हुए एक साल से ऊपर हो गया लेकिन अभी तक पोल नहीं हटाया गया। अब तक कई लोग पोल से टकरा कर घायल भी हो चुके हैं। क्षेत्र के दृगनरायन सिंह, हरिराम सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप मोदनवाल, अजय सिंह, योगेंद्र सहानी, रामनाथ, प्रेमचंद, तेज प्रताप सिंह आदि ने डीएम और अधिशाषी अभियंता (विद्युत) से सड़क के बीच से बिजली के पोल को हटवाने की मांग की है। बिजली विभाग के जेई राजेश कुमार पासवान ने बताया कि उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की गई है। नऐ खंभों और अन्य सामान की आपूर्ति होने के बाद पोल को हटाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें