पथरा (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के चार बच्चों के पिता तीन बच्चों की मां बनी साली को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पत्नी ने पति पर अपनी ही बहन को लेकर भागने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि वह चार बच्चों का पिता होने के बाद भी उसे और बच्चों को छोड़कर चला गया है। अब बच्चों को लेकर वह कहां जाए। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
क्षेत्र के भतीजापुर गांव की एक 40 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को पत्र थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र सौंपा। उसने बताया कि तहरीर में बताया 20 दिसंबर को उसका पति अपनी साली के साथ चार बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। अब इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा। पीड़िता ने केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पथरा बाजार मीरा चौहान ने बताया की महिला ने तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।