डुमरियागंज क्षेत्र के सीएचसी बेवा पर एचबीवाईसी प्रशिक्षण के प्रतिभागी आशा एवं एएनएम को प्रमाण प
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेंवा चौराहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचबीवाईसी (होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड) कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय आशा संगिनी एवं एएनएम और एचएस के प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। बच्चों की गृह आधारित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में भाग लेने वाली आशा संगिनी और एएनएम को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने प्रमाण पत्र वितरित कर प्रशिक्षण में मिली जानकारियों को अमल में लाने की अपील की। ट्रेनर एसपी श्रीवास्तव ने आशा संगिनी और एएनएम को छोटे बच्चों की देखभाल, नियमित टीकाकरण और माताओं को खानपान के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। संवाद