फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला स्तर पर होगी अभ्युदय कोचिंग की परीक्षा, 500 युवाओं को पढ़ाने का लक्ष्य

Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाते हुए शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री कोचिंग में इस बार जिले स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग शिक्षा के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जानी है। इसके लिए इंटर से उच्च शिक्षा स्तर के छात्र-छात्राएं आवेदन कर रहे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। इस बार छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाकर 500 करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना में पिछले वर्ष करीब 300 छात्र-छात्राओं को प्रवेश हुआ था, जबकि इस बार छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने की कोशिश है। यहीं कारण है कि कोचिंग से जुड़े शिक्षकों ने महाविद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। कोशिश है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आवेदन करें ताकि कक्षा में मेधावी विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो। पिछले सत्र में प्रदेश स्तर पर प्रवेश परीक्षा हुई थी, लेकिन इस बार जिले स्तर पर ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जून के प्रथम सप्ताह में होगी परीक्षा
कोचिंग के कोआर्डिनेटर मो. अर्शद ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट, जई एवं सिविल सर्विसेज की कक्षाएं संचालित की जाएगी। सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं अन्य परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा हो रही है, तो ये युवा पढ़ने आ रहे हैं।
विज्ञापन

छुट्टी में कर रहे पढ़ाई
अभ्युदय कोचिंग में बृहस्पतिवार को शिक्षा के प्रति दायित्व की एक अच्छी तस्वीर सामने आई। 30 अप्रैल को ही अभ्युदय कोचिंग का सत्र समाप्त हो गया है, लेकिन छात्र-छात्राओं के आग्रह पर शिक्षक पढ़ाने आ रहे हैं। इस दौरान पढ़ाने के लिए उन्हें मानदेय भी प्राप्त नहीं होगा। मेडिकल की कक्षा में गौरव जायसवाल, सिविल सर्विसेज की कक्षा में मो. अर्शद एवं इंजीनियरिंग की कक्षा में डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल पढ़ाते हुए मिले।
अभ्युदय कोचिंग में नए सत्र में अधिक-अधिक छात्र-छात्राओं को आवेदन कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षक महाविद्यालयों व इंटर कॉलेज में जा कर आवेदनों की संख्या बढ़ाने में जुटे हैं। इस बार 500 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

-डॉ. राहुल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें