फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अपहरण की साजिश का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अपहरण की साजिश का पर्दाफाश
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के लमुईताल के एक व्यक्ति ने जमीन की रंजिश के चलते स्वयं के अपहरण की साजिश रच कर छह विरोधियों को फंसा दिया था। पुलिस ने ‘अपहृत’ व्यक्ति को महाराजगंज जिले के एक होटल से ढूंढ निकाला है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लमुईताल निवासी गोली पुत्र लोचन का गांव के ही बुद्धिराम से काफी समय से जमीन स्रद्म विवाद था। इसी बीच गोली का पुत्र फूलमन (52) दो जुलाई 2022 को कहीं चला गया। दो दिन उसके नहीं मिलने पर फूलमन की पत्नी सरिता देवी ने गांव के ही बुद्धिराम, विष्णु, जैराम, दयाराम, कैलाश व दीपू सहित छह लोगों के खिलाफ खेसरहा थाने में अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिलने पर सकारपार चौकी इंचार्ज रामकुमार यादव, एचसीपी विनोद तिवारी, गिरिजेश पांडेय तथा राजकुमार ने महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित एक होटल से फूलमन को ढूंढ निकाला। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष खेसरहा पवन कुमार सिंह का कहना है कि गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें