फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना कमीशन नहीं मिल रहा प्रोत्साहन राशि

Sun, 29 Oct 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के अशोक मार्ग स्थित वन विभाग के बुद्धा पार्क में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक हुई। आंगनबाड़ी कर्मियों ने कहा कि नौगढ़ ब्लॉक में बिना कमीशन दिए प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है। जो कमीशन देते हैं केवल उन्हीं को प्रोत्साहन राशि मिल रही है। बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा कि नौगढ़ ब्लॉक समेत सभी आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं का निदान होना चाहिए। इस दौरान मंजू, रीता, चंपा, कलावती, प्रेमवदा, सुमन, गीता, विमला, मकबूल आलम, सुशीला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें