शहर एक लॉज में पत्रकारों से बात करते आम आदमी पार्टी के दिल्ली माडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्
सिद्धार्थनगर। हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव जीतने पर दिल्ली विकास का मॉडल लागू करेगी। शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह बातें आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कही। वह बृहस्पतिवार को नगर के एक लाज में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि यह मॉडल पूरे देश में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय है। यही कारण है कि मात्र 10 साल पुरानी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर लिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश कुमार राव, प्रदेश सचिव प्रमोद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद फैसल, जिला सचिव शाह आलम, जिला पंचायत सदस्य नवल किशोर विश्वकर्मा उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे। संवाद