फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं हुई आधार सीडिंग, 23 हजार लाभार्थी नौ माह से पेंशन से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हुई आधार सीडिंग, 23 हजार लाभार्थी नौ माह से पेंशन से वंचित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आधार सीडिंग न होने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 23 हजार लाभार्थी नौ माह से पेंशन से वंचित हैं। उंगलियों का मिलान नहीं होने से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशनरों का या तो आधार नहीं बन पा रहा है, या जिनका बन गया है, उनके सीडिंग में दिक्कत हो रही है। नतीजा लाभार्थी पेंशन पाने के लिए ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक चक्कर काट रहे है।
जिले में 124835 वृद्धावस्था (किसान पेंशन), विधवा और दिव्यांग पेंशनर थे, जिनके सत्यापन में मृतक एवं अपात्र पाए जाने पर पांच हजार से अधिक के नाम हटा दिए गए। शेष बचे पात्र लाभार्थियों की पेंशन के लिए खाते से आधार सीडिंग कराई जा रही है। वर्तमान में 13 हजार वृद्धावस्था (किसान पेंशन) के लाभार्थियों का आधार सीडिंग नहीं हो सका है। इसी तरह पांच हजार विधवा पेंशनरों एवं पांच हजार दिव्यांगजन पेंशनर की भी आधार सीडिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

उसका क्षेत्र के दिव्यांगजन पेंशनर रामउजागिर का कहना है कि उनके खाते में नौ माह से पेंशन की राशि नहीं गई है। इसके लिए वह ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। इटवा क्षेत्र के विधवा पेंशनर लीलावती देवी का कहना है कि उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं आई, जिससे उनका खर्चा चलना मुश्किल हो गया है। विकास भवन का चक्कर काट रहे खुनियांव क्षेत्र के वृद्धावस्था पेंशनर दीनदयाल का कहना था कि इस उम्र में उन्हें पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने में बहुत परेशानी हो रही है। जरूरत के कारण दौड़ रहे है, लेकिन अभी तक कुछ नतीजा नहीं निकला।
ऐसी है आधार सीडिंग की स्थिति
वर्तमान में वृद्धावस्था (किसान पेंशन) के लाभार्थियों की तादाद 83874 है, जिनमें 70561 पेंशनरों की आधार सीडिंग की गई है। इसी तरह वर्तमान में 27533 विधवा पेंशनरों में 22235 की आधार सीडिंग हुई है। 13532 दिव्यांगजन पेंशनरों में 8745 लाभार्थियों की आधार सीडिंग हुई है। समाज कल्याण व ब्लॉक कर्मियों का कहना है कि लोगों को आधार सीडिंग कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जांच में कई लोगों के मृत होने की सूचना मिली
जिले में 84001 वृद्धावस्था (किसान पेंशन) के लाभार्थियों की जांच में 4432 की मृत्यु होने की सूचना मिली। वहीं, 66 अपात्र मिले। इनमें नए पात्र 4371 लाभार्थी जोड़े गए। इसी तरह 27533 विधवा पेंशनरों की जांच में 597 मृतक एवं दो अपात्र मिलीं। इनमें फिर से 599 नए लाभार्थी जोड़े गए। 13361 दिव्यांगजन पेंशनरों की जांच में 265 मृतक एवं 40 अपात्र पाए गए। इनमें 476 नए लाभार्थी जोड़े गए।
विज्ञापन

पेंशन के सभी लाभार्थियों की आधार सीडिंग की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कुछ लाभार्थियों के पास आधार नहीं होने के कारण दिक्कत आ रही है। इसके लिए प्रत्येक गांव व मोहल्ले के लाभार्थियों को जागरूक कर जल्द ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
- डॉ. राहुल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें