फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अचेत अवस्था में मिले युवक की हुई पहचान

Sun, 19 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन




शोहरतगढ़। कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास एक युवक शुक्रवार रात नौ बजे से अचेत अवस्था में पड़ा मिला। शनिवार को 18 घंटे से अचेत अवस्था में एक स्थान पर पड़ा रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया से जालौन जिले में सीओ रविंद्र कुमार सिंह ने इसकी पहचान अरविंद तोमर पुत्र सुखराम तोमर निवासी अटा थाना माधोगढ़ जनपद जालौन के रूप में की है। लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह उसे कुछ होश आया तो उसके बारे में जानकारी लेने लगे। वह पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा था, तो लोगो सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व में शोहरतगढ़ थाने में इंस्पेक्टर रहे रविंद्र कुमार मौजूदा समय में जनपद के जालौन में सीओ पद पर तैनात हैं। इन्होंने वीडियो से इसकी पहचान सोशल मीडिया पर डाल दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस युवक का नाम अरविंद तोमर पुत्र सुखराम तोमर निवासी अटा थाना माधोगढ़ जनपद जालौन है। वह यहां किसी काम से आया था। सूचना मिलते ही परिजन सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजन के आने पर उसे सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें