फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

मछली बेचकर घर लौटते वक्त हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डिड़ई। मछली बेचकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रामनगर निवासी हीरालाल उर्फ भाले बुधवार सुबह मछली बेचने रुधौली बाजार गए थे। मछली बेचकर वह घर लौट रहे थे। अभी वह रामनगर चौराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आती अनियंत्रित जीप की चपेट में आ गए, हादसे के बाद चालक जीप लेकर भाग गया। उधर से गुजर रहे रामनगर निवासी राजेंद्र साहनी ने 112 पर कॉलकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे डिड़ई चौकी इंचार्ज भानूप्रताप सिंह ने घायल हीरालाल को तिलौली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज भानूप्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें