फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दोस्त के साथ नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sat, 20 May 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी में शनिवार शाम एक युवक की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और उसके कमरे पर रखवा दिया है। मृतक के माता और पिता मुंबई में रहते हैं। उन्हें लोगों ने सूचना दे दी है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी अरसद (25) पुत्र कारी अख्तर भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर मस्जिदिया किराये के मकान में रहता था। मृतक अरशद परसा निवासी किसी अपने दोस्त के साथ तरबूज लेने राप्ती नदी पर गया था, तभी दोनों वहीं नहाने लगे, जिससे अरशद की पानी में डूबने से वहीं मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और युवक का शव निकालकर उसके किराए के मकान पर लाया गया। मृतक युवक के माता पिता मुंबई में हैं। मकान पर मृतक अपनी बहन माहे नूर व भाई राशिद अली के साथ रहता था। मौत के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं माता पिता को जानकारी दी। इस मामले में थानाध्यक्ष भवानीगंज शिवनारायण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हैं। जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें