इटवा। इटवा पुलिस ने स्थानीय कस्बे स्थित डाक बंगले के पास से शुक्रवार को एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह काफी अरसे से नेपाल से चरस लाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बेचता था। उसने अपना नाम पप्पू कोरापार थाना जोगिया बताया है। संवाद