फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग आकर दो बच्चों संग महिला ट्रेन के आगे कूदी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से तंग आकर दो बच्चों संग महिला ट्रेन के आगे कूदी, मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित धुसुरी गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित धुसुरी गांव के पास सोमवार रात एक महिला ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में तीनों की कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरा भडेहर गांव निवासी कुसुम (30) पत्नी कन्हैया सोमवार शाम को अपने पुत्र अभिषेक (10) व रितेश (8) के साथ अपने मायका सेमरियावां के लिए घर से निकली थी। उसी रात उसने गोंडा की तरफ से जाने वाली गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन के सामने चिल्हिया स्टेशन के धुसुरी गांव के पास कुसुम ने अपने दो बच्चों अभिषेक व रितेश को लेकर ट्रेन की आगे कूद गई, जिससे तीनों की कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा कि परिवार में आपसी कलह की वजह से कुसुम ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में चिल्हिया एसओ ने बताया कि तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना में अभी मायका पक्ष या कोई और पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें