बरहज। नगर के गौरा-जयनगर वार्ड नंबर 15 निवासिनी एक महिला के हरियाणा में कुछ लोगों द्वारा बंधक बना लिए जाने की बात सामने आई है। जानकारी होने पर वार्ड के लोग उसे हरियाणा छुड़ाकर वापस घर लाए हैं। वह काफी डरी-सहमी है। महिला के घर आने पर जहां परिवार के लोगों ने राहत महसूस किया। वहीं महिला ने पुलिस को घटना से अवगत कराया है। गौरा-जयनगर वार्ड नंबर 15 निवासी एक व्यक्ति के पुत्री की शादी परसियां तिवारी में हुई है। महिला के चार संतान भी हैं। लोगों के अनुसार, वह एक महिला के साथ कुछ माह पूर्व मजदूरी करने के लिए हरियाणा गई हुई थी। जहां कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया था। इसकी जानकारी होने पर घर में खलबली मच गई। मोहल्लावासियाें ने हरियाणा में रहने वालों से संपर्क करते हुए किसी तरह उसे छुड़ाकर घर भेजा महिला के बंधक बनाए जाने और छुड़ाकर लाए जाने की बात चर्चा में है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।