इटवा। इटवा थाने के एक मैरिज हॉल से परिजन ने किशोरी को एक किशोर के साथ संदिग्ध हाल में पकड़ लिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी। पुलिस उन्हें थाने ले आई और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को एक गांव की किशोरी के परिजन किसी कार्य से उसके विद्यालय उससे मिलने पहुंचे, लेकिन वह विद्यालय में नहीं मिली। लड़की के स्कूल और घर में न होने से परिजन घबरा गए। वे उसे ढूंढ रहे थे कि इस बीच बारिश होने पर वे एक मैरिज हाल में रुक गए। वहीं पर उनकी बेटी एक किशोर के साथ दिखाई दी। उसके साथ एक लड़के को देखकर वे गुस्सा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। संवाद