सिद्धार्थनगर। कोरिया से 200 सदस्यों का दल 15 मार्च से दो दिन जिले में भ्रमण करेगा। इस विदेशी पर्यटकों के आगमन की सूचना पर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कोरिया का दल 15 मार्च को तथागत बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। वे स्थानीय विद्यालयों में रात में विश्राम करेंगे। स्वच्छता के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श कुमार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल एवं विद्यालय की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विदेशी दल को विशेष सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।