फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ईंधन लेने गए शिक्षक की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

Fri, 24 Apr 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। तहसील क्षेत्र में छुट्टी के बाद घर पहुंचे राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया में कार्यरत हिंदी अध्यापक संदीप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी में भर्ती कराना पड़ा। बताया गया कि विद्यालय से छुट्टी के बाद संदीप यादव खोड़ियार स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने के लिए लाइन में खड़े थे। काफी देर तक तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट्रोल नहीं मिलने के बाद जब वह बांसी स्थित अपने कमरे पर पहुंचे तो उनकी स्थिति और खराब हो गई। साथी अध्यापकों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देते हुए ग्लूकोज चढ़ाया। कुछ घंटों के उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें