फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक हाल में था जोड़ा: होटल के कमरे में था संदिग्ध जोड़ा, पहुंच गए हिंदू संगठन के लोग- पुलिस को सौंपा

Wed, 01 Apr 2026 06:01 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के बढ़नी के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल के कमरे से दो व्यक्ति और एक युवती को हिन्दू संगठनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पुलिस सौंप दिया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेकर होटल के कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो
विज्ञापन


रही है। लोगों कहना है कि होटल में कई दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। लोगों के अनुसार एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय की युवतियों को जाल में फंसाते है। उसके बाद ब्लैकमेल कर युवतियों को देह व्यापार में इस्तेमाल करते हैं। जानकारी के अनुसार मुताबिक बढ़नी के हिन्दू संगठनों को सोमवार रात 11 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

सूचना के आधार पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गणेश अग्रहरि,संजय जायसवाल,विनीत कमलापुरी,बिल्लू सरदार सहित दर्जनों की संख्या में लोग होटल पहुच गए। कमरे की तलाशी में एक कमरे में
विज्ञापन


एक युवक और एक 45 वर्षीय व्यक्ति एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत थे। इन लोगों को पकड़कर सगठनों के लोग पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी एवं संदिग्ध युगल से पूछताछ किया। पूछताछ में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ढेबरुआ ले आई। जहा हिरासत में लिए गए लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में ढेबरुआ के थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया की एक संगठन के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में एक व्यक्ति, एक युवक और युवती को पकड़ा है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें