बांसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के 17 सितंबर के कार्यक्रम की सफलता के लिए कस्बे के नगर कार्यालय में रविवार को एक बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से लग जाएं और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जिला मुख्यालय पर जाने से पूर्व बांसी फल मंडी के पास स्वागत किया जाएगा। बैठक में सैयद मोहम्मद क़ुतुब , कपिल देव, बुधिराम प्रजापति, अरुण गुप्ता, साकिर अली, रुस्तम अली राईनी, करीम लाला, लक्ष्मण निषाद, हुसैन शेख आदि मौजूद रहे। संवाद