फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चारपाई पर चढ़कर वृद्ध को सांप ने डंसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बांसी कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम गांव का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम गांव में शुक्रवार की रात सांप के डंसने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्याें का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम निवासी पलटन मौर्य (70) पुत्र धनराज शुक्रवार की रात बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे एक सांप ने उनकी अंगुली में डंस लिया। चुभन महसूस होते ही पलटन ने परिजनों को आवाज दी। जब परिजन बाहर निकले तो अंगुली में कुछ काटने की बात कही। परिजनों ने बरामदे में उजाला किया तो एक सांप देखा। परिजनों को सांप के डंसने की आशंका हुई और डायल 108 पर फोन किया। एंबुलेंस के देर से आने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां तीन बजे के आसपास हालत में सुधार न होने पर पलटन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पलटन अपने पीछे तीन पुत्रों के साथ पत्नी प्रभावती देवी (65) को छोड़ गए।
विज्ञापन

इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी रामकृपाल शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी हुई हैं तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें