फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेले में दुकान लगाने आए युवक की करंट लगने से मौत

Tue, 21 Nov 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारतभारी मेले में दुकान लगाने आए युवक की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र करौंदा का रहने वाला था। घटना के बाद मृतक के भाई शव लेकर गांव चले गए। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी सूरज पांडेय (19) का परिवार भारतभारी मेले में कई सालों से दुकान लगाता था। इस साल भी सूरज अपने बड़े भाई गोपाल पांडेय व एक छोटे भाई के साथ दुकान लगाने आया था। वह यह चाय-नाश्ता की दुकान लगाता था। सोमवार को दुकान लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके भाई शव लेकर गांव चले गए। थानाध्यक्ष डुमरियागंज मुकेश राय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें