शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना की पुलिस टीम ने 25 हजार इनामी अंतरजनपदीय चोर समीर उर्फ सिराजुल को सिरवत गांव के पास स्थित मंदिर के पास गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चिल्हिया एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ढेबरूआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर और मौजूदा पता जनपद महाराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर परसोहिया निवासी समीर उर्फ सिराजुल के विरुद्ध चोरी सहित अन्य अपराध के धाराओं में चिल्हिया, इटवा, कठेला समय माता और गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज है। संवाद