बहादुरपुर। कलवारी पुलिस ने एक माह पूर्व विवाद को लेकर बृहस्पतिवार शाम को भाई द्वारा भाई को मारपीट कर लहुलुहान करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में विजय चौधरी निवासी लोनहा थाना कलवारी ने लिखा है कि उनका उनके भाई के साथ एक माह पूर्व विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार शाम को लगभग 7 बजे वह बाहर से घर आया तो उसके भाई रामानंद चौधरी गाली देने लगे मना किया तो लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिए जिसमें उसका सिर फूट गया हाथ पैर में भी चोटे आई हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच किया जा रहा है।