फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पार्क विकसित किए जाने के लिए मांग पत्र सौंपा

Mon, 08 Jun 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के राप्ती पुल के समीप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में स्थापित 110 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वजदंड पर फिर तिरंगा फहराए जाने की मांग को लेकर सहयोग समिति बांसी ने नगर पालिका से पत्र सौंपा है। समिति के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने मांग पत्र के जरिये मांग की कि पार्क को विकसित करने के साथ वहां फिर से तिरंगा फहराया जाएगा। काफी दिन से राष्ट्रीय ध्वज उतार दिया गया है जो लगाया नहीं जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव और अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए बताया कि आंधी, तूफान, धूप और बारिश के कारण राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे पूरे सम्मान के साथ उतारकर नियमानुसार निस्तारित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त ध्वजदंड पर शीघ्र ही नया राष्ट्रीय ध्वज पूर्ण मान-सम्मान के साथ फहराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें