फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुश्ती दंगल की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा के भाजपा कार्यालय पर कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियो को लेकर बैठक करते आयोजक। स्रोत विज्ञ​प
विज्ञापन
इटवा। कस्बे में होने वाले दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कस्बे में भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें लोगों की जिम्मेदारी तय की गई। पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में 13-14 फरवरी को होने वाले अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर चर्चा की गई। बताया कि इस दंगल में देश के सभी राज्यों से प्रख्यात पहलवानों का आगमन हो रहा है। इस कुश्ती दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह करेंगे। कहा कि कुश्ती दंगल से ग्रामीण क्षेत्रों और युवाओं में जागृति और नशा से दूर होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहलवान बन कर अपने क्षेत्र और घर का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें