फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्व-गणना को लेकर सुपरवाइजरों की हुई बैठक

Wed, 13 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील सभागार में आयोजित बैठक में जागरूकता फैलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील सभागार में जनगणना 2027 को लेकर मंगलवार को सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें एसडीएम राजेश कुमार ने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों से ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना पूर्ण कराई जाए और निर्धारित 33 बिंदुओं की जानकारी सही ढंग से अपडेट करवाई जाए। एसडीएम ने बताया कि स्व-गणना अभियान 7 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोग घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से जनगणना संबंधी विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के दौरान नागरिकों से 33 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की ओर से ऑनलाइन दर्ज किए गए विवरण का सत्यापन प्रगणक की ओर से घर-घर जाकर किया जाएगा, ताकि सूचनाओं की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। बैठक के दौरान तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय, राकेश पांडेय, मलिक अतहर आलम, आफताब आलम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें