संदिग्ध हाल में शख्स की जान गई
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बनौली बाग के किनारे रविवार रात पुलिया के नीचे नाले में एक व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कृपाशंकर (45) बांसी चकबंदी विभाग में कानूनगो के पद पर कार्यरत थे। वह बेलहरा गांव स्थित रईनाताल चकबंदी में लगे थे। इसी सिलसिले में वह कुछ किसानों से मिलने वहां गए थे। रविवार रात बनौली बाग के पास पुलिया के नीचे लाने में उनकी लाश मिली। वहां कब और कैसे नाले में गिरे इसके कारण का पता नहीं चल पाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद