फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिंदा बुजुर्ग को बना दिया मृतक, ग्राम सचिव निलंबित

Fri, 05 Jan 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लॉक में तैनाती के दौरान एक बुजुर्ग को मृतक दिखा वृद्धा पेंशन रोकने के मामले में ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया। जांच में तत्कालीन ग्राम सचिव पर कई अन्य आरोपों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई। डीएम पवन अग्रवाल ने जनता दर्शन में मिले शिकायती पत्र की एक दिन में जांच कराकर इस कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कक्ष में बुधवार को जनता दर्शन में सुनवाई के दौरान डीएम पवन अग्रवाल को लोटन ब्लॉक के ग्राम गुजरौलिया निवासी चंदर पुत्र कल्पू ने शिकायती पत्र दिया। उन्होंने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी शीला पटेल पर उसे मृतक दिखाकर उसका वृद्धा पेंशन रोक देने का आरोप लगाया था। ग्राम पंचायत अधिकारी शीला पटेल इस समय बढ़नी ब्लॉक में तैनात है। डीएम ने बुधवार को ही मामले की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता से कराई, जिसमें ग्राम सचिव पर शिकायतों की पुष्टि हुई। जिस पर डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ पवन कुमार ने वर्तमान में बढ़नी ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी शीला पटेल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत अधिकारी शीला पटेल खंड विकास अधिकारी बढ़नी के कार्यालय से संबद्ध रहेगी। साथ ही वह बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर नही जायेंगी। इस विभागीय अनुशासनिक प्रकरण में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

प्राइवेट लोगों से कराती है विभागीय कार्य
जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी शीला पटेल पर कई गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई है। इसमें बुलंदशहर जिले के विजिट में अनुपस्थित रहना, बढ़नी ब्लॉक के प्रभार वाले 10 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के केयर टेकरो को नियमित भुगतान न करना, ओडीएफ प्लस में चयनित दो ग्राम में आरआरसी का कार्य अब तक प्रारंभ न कराना तथा तीन ग्राम पंचायतो में नींव स्तर तक कार्य कर अधूरा छोड देना शामिल है। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में लापरवाही, विभागीय समीक्षा बैठकों से अक्सर अनुपस्थित रहना तथा अपने कार्य को प्राईवेट व्यक्तियो द्वारा कराने के आरोपों की भी जांच में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें