फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झोपड़ी में लगाई आग, एक बकरी जलकर मरी

Fri, 19 Jan 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार देर रात गांव एक झोपड़ी में आग लगा देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग से सामान के साथ एक बकरी जलकर मर गई।
विज्ञापन

बस्ती जिले के रुधौली निवासी सुधिराम लगभग 15 वर्षों से पथरा थाना क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव में गांव के पूरब बाग में फूस का मकान बनाकर रहते हैं। जो कुछ दिन पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर पत्नी के साथ अपने घर रूधौली गए थे। इसी दौरान बृहस्पतिवार रात में उनके फूस के घर में आग लग गई। जिसमें एक बकरी जलकर मर गई और सारा सामान राख हो गया। सुधिराम ने पथरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें