फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गंगा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 09 Feb 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर गंगा आरती करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर से सटकर बहने वाली राप्ती नदी के तट पर रविवार को देर सायं नगर पंचायत के नेतृत्व में गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से राप्ती की तट को साफ-सुथरा रखने की अपील की। गंगा आरती में शामिल प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि गंगा सबके लिए पवित्र है। नदियों की देखरेख और उसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम लोगों की है। गंगा जीवनदायिनी है, इसलिए इसके तट को भी साफ-सुथरा रखा जाए। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पं. राकेश शास्त्री, मधुसूदन अग्रहरि, भोला सोनी राजन, रत्न, दीपू, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें