फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन विवाद में मारपीट, महिला का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव निवासी कमला देवी पत्नी केसरी ने थाने में तहरीर देकर जमीन विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उनके पति की ओर से न्यायालय में किया गया वाद विचाराधीन है, साथ ही उप जिलाधिकारी डुमरियागंज के यहां बंटवारे का मुकदमा भी चल रहा है। आरोप है कि उक्त जमीन पर विपक्षी बुधराम व उसके परिवार के लोगों द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जबकि निर्माण कार्य पर रोक लगी है। मंगलवार की सुबह जब विपक्षी निर्माण कर रहे थे, तब प्रार्थिनी ने एतराज जताया। इस पर विपक्षीगण मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि विपक्षियों ने ईंट फेंककर हमला किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें