जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में एक कोरोना संक्रमित पाया गया। वह नौगढ़ ब्लॉक के सोनफैरा ग्रांट गांव निवासी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 3964 संक्रमित पाया जा चुके हैं। इनमें 3877 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 39 संक्रमितों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि एक संक्रमित मिला था, उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। संवाद