बर्डपुर कस्बे में करंट की चपेट में मृतक...........................शौर्य मोदनवाल। फाइल फोटो
बर्डपुर कस्बे में पंडाल में लगे खंभे में करंट उतरने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में करंट की चपेट में आने से छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई। रविवार रात कस्बा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में लगे लोहे के खंभे में करंट उतरने से यह हादसा हुआ। बच्चे की मौत से परिजनों में मातम छा गया है। बर्डपुर कस्बे में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में अष्टमी के कारण रविवार रात प्रतिमा के दर्शन व पूजन के लिए होने वाली भीड़ के बीच संदीप मोदनवाल का पुत्र शौर्य मोदनवाल खेल रहा था। इस दौरान वह पंडाल में लगा लोहे का पाइप पकड़कर खड़ा था। इसी बीच लाइट के लिए पंडाल में रात 10 बजे जनरेटर चला तो तार में शार्ट सर्किट होने से लोहे के खंभे में करंट उतर गया, जिससे शौर्य उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी बर्डपुर और फिर जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।