बांसी। आइशा गर्ल्स इंटर कालेज नरकटहा में शासन के मंशानुसार कौमी एकता शपथ ग्रहण और अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मौलाना शब्बीर अहमद ने कहा कि आज हम सब एकजुट होकर यह दिवस जो मना रहे हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य है कि आपस में सभी लोग मिलजुल कर एक-दूसरे का सहयोग करें। इसके बाद तहसील के मदरसों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और छात्र-छात्राओं का देश की आजादी तथा एकता बनाए रखने और उसे मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कभी हिंसा का सहारा नहीं लेने तथा धर्म, भाषा क्षेत्र से संबंधित भेदभाव और झगड़ाें तथा अन्य राजनैतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से करने के लिए प्रयासरत रहने की भी शपथ ली गई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद कौमी एकता पर गोष्ठी आयोजित की गई। मौलान निजामुद्दीन, मोहम्मद शमीम अहमद, शफीकुर्रहमान, नरुद्दीन, मुस्तकीम कादरी, निजमुद्दीन आदि ने गोष्ठी को संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन आइशा गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक अब्दुल मोइद खां ने किया। इस दौरान अहमद आलम, इम्तियाज अली, अब्दुल कुद्दूस, हाजी बहाव, शकील, बरकत अली आदि उपस्थित थे।