फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 9 वर्षीय हंजला ने रोजा रखकर जीता सबका दिल

Thu, 26 Feb 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। मुकद्दस रमजान के पवित्र महीने में डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13, लक्ष्मण नगर के नौ वर्षीय हंजला ने पूरे उत्साह और शिद्दत के साथ रोजा रखकर सबका दिल जीत लिया। इतनी कम उम्र में रोजा रखना उसकी मजबूत इच्छाशक्ति और धार्मिक आस्था का परिचायक है। हंजला सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक संयम और धैर्य के साथ रहता है। स्कूल की पढ़ाई, खेलकूद और तेज धूप के बावजूद वह रोजे के नियमों का पालन उसने पूरी ईमानदारी से किया। हंजला के पिता इश्तियाक बताते हैं कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और आत्मसंयम सिखाता है। बच्चों में ये मूल्य बचपन से ही विकसित होने चाहिए। इफ्तार के समय हंजला की दुआ परिवार का माहौल भावुक कर देती है और उसमें माता-पिता, देश और समाज की भलाई की कामना शामिल रहती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें