फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ संक्रमित मिले, 39 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ संक्रमित मिले, 39 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। वहीं, 39 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर घर गए। कोरोना की रफ्तार कभी कम तो कभी अधिक रही है। पर जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम टूट नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में पांच कोरोना संक्रमित मिले, जबकि लोटन और नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को आइसोलेट कर दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि नौ नए संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें