फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डॉक्टर समेत नौ स्वास्थ्य कर्मी का रोका एक माह का वेतन

Tue, 30 Apr 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सीएमओ ने उसका सीएचसी का किया निरीक्षण, नदारद मिले सभी कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ ने मंगलवार को उसका सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक डॉक्टर सहित 11 स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। जिनका तत्काल एक माह का वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश चौधरी व एसीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने उसका सीएचसी का निरीक्षण किया तो कई स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। इसमें संविदा की चिकित्सक डॉ. नीलमा सिंह एमओ मौके पर मौजूद नहीं थी। जबकि संविदा कर्मी सूरज कुमार राज भी नहीं मिले। नियमित कर्मचारी विजय कुमार, संजीत राज, नरेंद्र कुमार सिंह, बलराम यादव भी नहीं मौजूद थे। डॉ. प्रीति शुक्ला आरबीएसके एमओ व मारूख अली कि अलावा डॉ. सुनील चौधरी एमओ, बबीता चंद्र एएनएम, शशीकला एएनएम भी अनुपस्थित रहीं। ऐसे में सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों का एक माह का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा। उसके बाद भिटिया आयुष्मान केंद्र का निरीक्षण किया। वहा पर सीएचओ मौजूद थी। जबकि साफ-सफाई पर ध्यान का निर्देश दिया। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी व्यक्त की, और तत्काल पानी का व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें