फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जुआ खेलते नौ लोगों को पकड़ा, मुचलके पर छोड़ा

Sat, 11 Nov 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर नेपाल में सीमा के खुनुवां बाॅर्डर पर हो रहा था जुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुनुवां। भारत-नेपाल बाॅर्डर के खुनुवां कस्बे में शनिवार की सुबह खुनुवां पुलिस ने जुआ खेलते हुए नौ लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस टीम दीपावली को लेकर गश्त पर थी कि तभी सूचना मिली की खुनुवां कस्बा के पूरब दुर्गेश गुप्ता के खाली प्लाॅट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चार गड्डी ताश व 14,200 भारतीय मुद्रा व 6,520 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई। पूछताछ में लोगों ने अपना नाम सुनील कुमार जायसवाल निवासी सेमरहवा वार्ड नंबर पांच थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल, प्रभु दयाल, सूर्यभान, पूर्णमासी, राम किशोर, मोहित निवासी खुनुवां थाना शोहरतगढ़, दिनेश निवासी मर्यादपुर वार्ड नंबर दो व शिव नरायन निवासी सोमडीह वार्ड नंबर सात थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल, अर्जुन निवासी मोहाना बाजार थाना मोहाना बताया।
विज्ञापन

गिरफ्तार सभी लोगों के विरुद्ध 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर निजी मुचलका पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें