फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर दो की मौत

Mon, 03 Dec 2018 10:55 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death
विज्ञापन
इटवा/परसा (सिद्धार्थनगर)। इटवा क्षेत्र के बेवा-ढ़ेबरुआ रोड पर तकियवा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं आरोपी चालक ने पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। मदरहवा गांव निवासी राजेंद्र यादव उर्फ राजू (32) और कठेला जुनूबी ग्रामसभा के सोमनडीह निवासी विजय चौधरी (40) एक ही मोटरसाइकिल से इटवा से अपने घर जा रहे थे। वह बेवा-ढेबरुआ रोड पर तकियवा पुल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक चालक और तेजी से भागने लगा। इस पर बाइक सवार अब्दुल कादिर और अक्षय ने ट्रक को रोकने के लिए पीछा किया। पास पहुंचने पर ट्रक चालक ने दोनों को टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को इलाज के लिए इटवा सीएचसी ले गए। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। एसओ इटवा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि ट्रक की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें